Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का खतरा; जानें अपने जिले का हाल

Edited By Khushi, Updated: 30 Mar, 2026 11:10 AM

jharkhand weather sudden u turn in weather risk of storms and rain for the next

Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और गरज-तूफान की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और गरज-तूफान की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

31 मार्च को पूरे राज्य में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। रविवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवा, गरज और वज्रपात का खतरा बताया गया है। 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

31 मार्च को गरज के साथ बारिश
2 अप्रैल को दक्षिणी और आसपास के मध्य इलाकों में भी तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि 30 मार्च, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है। राजधानी रांची में भी मौसम का असर दिखेगा। 30 मार्च को आसमान में बादल रहेंगे लेकिन मौसम सूखा रहेगा। 31 मार्च को गरज के साथ बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जबकि 2 अप्रैल को फिर से बादल और गरज-तूफान बन सकते हैं। तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की
पहले दो दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है, फिर इसके बाद 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। रांची में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 18 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधान रहें और खासकर बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से दूर रहें। मौसम में बदलाव का कारण बंगाल और आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओडिशा के ऊपर सक्रिय एक सिस्टम को बताया गया है। इसके असर से अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश, तेज हवा और गरज-तूफान का दौर जारी रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!