जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, रामविलास को भारत रत्न दिए जाने की मांग की

Edited By Nitika, Updated: 10 Oct, 2020 07:11 PM

jitan ram manjhi wrote a letter to the president

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को दलित नेता रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

 

पटनाः हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को दलित नेता रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे एक पत्र में मांझी ने नयी दिल्ली स्थित पासवान के 12, जनपथ वाले बंगले को एक स्मारक में तब्दील करने का भी अनुरोध किया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पासवान इस बंगले में करीब 31 वर्षों तक रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। पासवान के छोटे भाई और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने भी अलग से यह मांग की कि दिवंगत नेता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाए।

गया के अपने चुनाव संबंधी कार्यक्रमों को छोड़कर पासवान को श्रद्धांजलि देने पटना पहुंचे मांझी ने संवाददाताओं से कहा कि वह पासवान को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां को भी उनके बारे में बताया जा सके। प्रेम कुमार ने ट्वीट किया कि मैं दलितों और समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के वास्ते किए गए कार्यों के लिए रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करता हूं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!