Lakhisarai Assembly Seat: लखीसराय विधानसभा सीट के पिछले नतीजे।। Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 07 Oct, 2020 01:29 PM

बिहार का लखीसराय विधानसभा सीट (Lakhisarai Assembly Seat) मुंगेर जिले के तहत आता है। लखीसराय विधानसभा सीट (Lakhisarai Vidhan Sabha Seat) 1977 में पहली बार अस्तित्व में आया था। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट कपिल देव सिंह ने लखीसराय सीट पर कब्जा...

मुंगेरः बिहार का लखीसराय विधानसभा सीट (Lakhisarai Assembly Seat) मुंगेर जिले के तहत आता है। लखीसराय विधानसभा सीट (Lakhisarai Vidhan Sabha Seat) 1977 में पहली बार अस्तित्व में आया था। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट कपिल देव सिंह ने लखीसराय सीट पर कब्जा बरकरार रखा था। वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट अश्विनी कुमार शर्मा ने सभी विरोधियों को पछाड़ कर जीत हासिल की थी।

1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी कैंडिडेट कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने यहां से सफलता हासिल की थी। 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल के टिकट से कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में लखीसराय सीट से जनता दल की टिकट पर यदुवंश सिंह ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी (BJP) की टिकट से कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर विरोधियों को मात दे दिया था, लेकिन 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू (JDU) की टिकट से फूलैना सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी (BJP) की टिकट पर लखीसराय सीट पर विरोधियों को मात दे दी थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में लखीसराय सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिन्हा ने 79 हजार 501 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रामानंद मंडल को 69 हजार 345 वोट मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रामानंद मंडल को 10 हजार 156 वोट से हरा दिया था। वहीं एसएचएस के कैंडिडेट रामपुकार मंडल तीसरे स्थान पर रहे थे। रामपुकार मंडल को 11हजार 551 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिन्हा ने 78 हजार 457 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट फूलैना सिंह को महज 18 हजार 837 वोट मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट फूलैना सिंह को 59 हजार 620 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। अजय कुमार सिंह को 16 हजार 635 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर आरजेडी (RJD) कैंडिडेट फूलैना सिंह ने जीत हासिल की थी। फूलैना सिंह ने 41 हजार 448 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा को 41 हजार 368 वोट मिले थे। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट फूलैना सिंह ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा को महज 80 वोटों के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं लोजपा (LJP) कैंडिडेट कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने 9 हजार 217 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के गठबंधन होने पर लखीसकाय सीट से एनडीए का पलड़ा काफी भारी हो गया है और महागठबंधन (Mahagathbandhan) को इस सीट पर एनडीए की तरफ से कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी, ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!