Edited By Khushi, Updated: 05 Apr, 2026 11:50 AM

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के मुनीडीह इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें गैस कटर सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के मुनीडीह इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें गैस कटर सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
कई लोगों को होने लगी सांस लेने में दिक्कत
बीते शनिवार रात करीब आधी रात को मुनीडीह क्षेत्र में अचानक गैस कटर के सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उस समय वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटने के बाद जहरीली गैस तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के लोग इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ को दम घुटने जैसा महसूस हुआ।
2 लोगों की मौत
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का इलाज जारी है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।