Edited By Ramanjot, Updated: 14 Apr, 2025 10:08 AM

मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस मुख्यमंत्री के इशारे पर मौन है। कत्ल हो रहे हैं लेकिन संवेदनशून्य मुख्यमंत्री ममता तमाशा देख रही हैं। नतीजतन मामले पर अदालत को संज्ञान लेना पड़ा है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के हिंसा...
Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने राज्य में हिंदुओं को डरा रही है तथा राज्य को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं।
"पश्चिम बंगाल की पुलिस मुख्यमंत्री के इशारे पर मौन"
मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस मुख्यमंत्री के इशारे पर मौन है। कत्ल हो रहे हैं लेकिन संवेदनशून्य मुख्यमंत्री ममता तमाशा देख रही हैं। नतीजतन मामले पर अदालत को संज्ञान लेना पड़ा है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं। वक्फ कानून के विरोध में राज्य में 10 अप्रैल से ही हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा को सरकार ने प्रायोजित किया है, जिससे एक खास वर्ग को वोटबैंक की खातिर खुश किया जाए और एक खास धर्म को निशाना बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति की जाए।
"राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं सरकार"
भाजपा नेता ने कहा कि हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा भड़क गई। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर गरीब हिंदू परिवार के पिता-बेटे की हत्या कर दी। इनकी पहचान हरगोविंद दास (पिता) और चंदन दास (बेटे) के रूप में हुई है। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मेरी सरकार से अपील से है कि वो हिंसाग्रस्त क्षेत्र में हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया कराए, सबकी जान कीमती है। सरकार राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार इसका राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। यही वजह है कि ममता सरकार ने एक खास धर्म के लोगों को वक्फ बिल के नाम पर भड़काया है।
"आज हिंदू अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं"
मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज हिंदू अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें अपने त्योहार मनाने के लिए भी अदालत जाना पड़ता है। पूरी तरह से ममता सरकार सरिया कानून की समर्थक है। जो अपने देश में बनाए गए पूजनीय बाबा साहब अंबेडकर के कानून को नहीं मानती है। ममता सरकार कानून, संविधान एवं सनातन विरोधी है। ये लोग केवल अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल ही एक मात्र विकल्प है। ममता सरकार पर हिंदुओं का भरोसा नहीं रह गया वह इनके राज में डरे हुए हैं।