केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पटना के अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Dec, 2020 01:01 PM

mother of union minister ravi shankar prasad passed away

केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी।

पटनाः केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी।

विमला देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। विमला देवी के पति एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद बिहार भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। उनके परिवार में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ ही 3 पुत्र और तीन पुत्री हैं।

पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजधानी पटना के नागेश्वर कॉलोनी के कवि रमण पथ स्थित आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दीघा घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!