CM नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण, वन्यजीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Mar, 2025 09:15 PM

nalanda tourist attractions

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों के प्राकृतिक आवास, खान-पान और पर्यावरणीय सुविधाओं का जायजा लिया।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों के प्राकृतिक आवास, खान-पान और पर्यावरणीय सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बर्ड एवियरी में देशी और विदेशी प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा गया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजगीर जू-सफारी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में फैले इस बर्ड एवियरी में पेड़-पौधे और जलस्रोत भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पक्षियों को स्वस्थ और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। यह स्थान पर्यटकों, विशेषकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और पक्षी संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

राजगीर जू-सफारी देश का बेहतरीन सफारी पार्क

ज्ञात हो कि राजगीर जू-सफारी 2021 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित किया गया था। यह देश के सबसे बेहतरीन जू-सफारी में से एक माना जाता है, जहां बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण सहित पांच प्रमुख वन्यजीवों को रखा गया है। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं और इसका आनंद उठाते हैं।

PunjabKesari

वन्य जीव अस्पताल का भी किया निरीक्षण

बर्ड एवियरी के बाद मुख्यमंत्री ने जू-सफारी स्थित वन्य जीव अस्पताल का निरीक्षण किया और वन्य जीवों की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद दो शावकों को खेलते देखा और आनंदित हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी वन्य जीवों की देखभाल उच्च स्तर पर की जाए और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!