Edited By Ramanjot, Updated: 08 Mar, 2025 05:57 PM

जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं नगर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की...
Sanjay Kumar Jha: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Sanjay Kumar Jha) ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ऊंचा उठाया है।
जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं नगर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने की।
"नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी"
इस मौके पर झा ने कहा कि जदयू परिवार को आगे बढ़ाने एवं संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी युवा साथियों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत कर बिहार को नई दिशा दी। पहली बार वोट देने वाले युवाओं को यह नहीं मालूम होगा कि वर्ष 2005 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी और नीतीश कुमार को कैसा बिहार मिला था।
"हमारे नेता पर कभी भ्रष्टाचार का एक छींटा नहीं पड़ा"
झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार में छह-छह महीनों तक नौकरपेशों को तनख्वाह नहीं तक मिलती थी। वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शानदार शासनकाल में बिहार की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ऊंचा उठाया। लंबे समय तक केंद्र और राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भी हमारे नेता कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का एक छींटा नहीं पड़ा। यह अपने आप में हमारे नेता सच्ची नीति और नियत को दर्शाता है।