अब विदेश भेजा जाएगा बिहार का मखाना, घी और मिठाई...CM नीतीश ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Mar, 2025 01:30 PM

cm nitish inaugurated the first export consignment of sudha

Bihar News: कार्यक्रम के दौरान भेजे जाने वाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक वाहन में...

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने आज 1, अणे मार्ग से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट (Export Consignment) का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

PunjabKesari

अमेरिका और कनाडा भेजा जाएगा सामान 

कार्यक्रम के दौरान भेजे जाने वाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिए तथा दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिए भेजा जा रहा है। यह वाहन समुद्री पोर्ट तक सामानों को पहुंचाएगा। समुद्री पोर्ट से फिर सामान को अमेरिका और कनाडा भेजा जाएगा। 

PunjabKesari

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी 

कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!