Lalu Iftar Party: लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पशुपति पारस, कांग्रेस के बड़े नेता एवं मुकेश सहनी रहे नदारद

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Mar, 2025 11:47 AM

pashupati paras attended lalu yadav s iftar party

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) द्वारा सोमवार को पटना में आयोजित इफ्तार दावत (Lalu Iftar Party) में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) शामिल हुए पर सहयोगी दलों कांग्रेस (Congress)...

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) द्वारा सोमवार को पटना में आयोजित इफ्तार दावत (Lalu Iftar Party) में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) शामिल हुए पर सहयोगी दलों कांग्रेस (Congress) के स्थानीय बड़े नेता और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) नदारद रहे।

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) के आवास पर इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। सिद्दीकी ने सहयोगी दल कांग्रेस (Congress) के स्थानीय बड़े नेताओं के नहीं पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "रमजान का यह आखिरी अशरा है। उनके क्षेत्र में भी इफ्तार पार्टी होगी या उन्होंने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया होगा। मगर ऐसा नहीं है कि उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। उनके बहुत सारे लोग आए हैं।"

वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) मुजफ्फरपुर में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित इफ्तार दावत में सोमवार को शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!