प्रशांत किशोर ने राजनीतिक पार्टियों पर लगाया बड़ा आरोप, बताया किसे मिलेगी जन सुराज की टिकट

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jun, 2025 11:22 AM

prashant kishor made a big allegation on political parties

किशोर ने गया जिले में अपनी ‘बदलाव यात्रा' के दौरान कहा कि कुछ पाटिर्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान करोड़ों रुपए में टिकट बेचने की परंपरा रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। उनकी पार्टी इस तरह की प्रचलित प्रथा को खारिज करती है।...

Prashant Kishor: ‘जन सुराज' के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को बिहार में कुछ पाटिर्यों पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ उन्हीं को टिकट देगी, जिन्हें अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में सर्वाधिक समर्थन हासिल होगा। 

"जन सुराज टिकट केवल उन्हीं को देगी जो इसके हकदार" 
किशोर ने गया जिले में अपनी ‘बदलाव यात्रा' के दौरान कहा कि कुछ पाटिर्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान करोड़ों रुपए में टिकट बेचने की परंपरा रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। उनकी पार्टी इस तरह की प्रचलित प्रथा को खारिज करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी टिकट केवल उन्हीं को देगी जो इसके हकदार हैं। जन सुराज नेता ने कहा, 'जन सुराज में कोई नेता या समिति इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार तय नहीं करेगी बल्कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन क्षेत्र में लोगों का अधिकतम समर्थन प्राप्त होगा।' उन्होंने कहा कि टिकट पाने के इच्छुक प्रत्याशी अपनी पसंद के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर चुके हैं।

"जन सुराज का एक ही उद्देश्य...बिहार जीतना चाहिए"
किशोर ने कहा कि स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, फिर भी यदि किसी गलत व्यक्ति को टिकट मिल भी जाए तो वह जनता से अपील करेंगे कि उसे वोट मत दीजिए। उन्होंने कहा कि जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि के लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!