आज 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम; रांची में नो फ्लाई जोन घोषित

Edited By Khushi, Updated: 19 Sep, 2024 12:35 PM

president draupadi murmu is coming to jharkhand today on a

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आएंगी। वह शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आएंगी। वह शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेंद्र चौक से सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी अपने निजी कार्य के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं किसी भी तरह के हवाई वस्तु का इस्तेमाल नहीं करेगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 6 IPS, 10 DSP, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा और 2 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम भी तैनात की गई है। कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित होगी और सिर्फ पासधारी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आज काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए जाएंगी। इसके अलावा, एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के रास्ते का इस्तेमाल शाम 5 से रात 08:30 बजे तक कम से कम करने को कहा है। 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी, छोटी मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छूट दी गई है।

PunjabKesari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आज शाम सात बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे राजभवन चली जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। शुक्रवार (20 सितंबर) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर (NISA) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी। यहां करीब डेढ़ घंटे रुकेंगी। यह संस्थान पहले लाह अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग डेढ़ घंटे रांची के लाह संस्थान में रहेंगी। सुबह 10:40 बजे शताब्दी समारोह में उनका आगमन होगा। इसके बाद वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण करेंगी। इसके बाद वर्तमान एवं पूर्व वैज्ञानिकों के साथ संस्थान की गतिविधियों एवं भविष्य के रोड मैप को लेकर परिचर्चा में शामिल होंगी। 11:10 बजे राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से 12:15 बजे प्रस्थान करेंगी। इस मौके पर कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को समारोह में हिस्सा लेने के बाद सीधे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!