कटिहार में लेडी कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या तो इंडो-नेपाल बॉर्डर से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Feb, 2023 07:28 AM

read 10 big news of bihar

बिहार के कटिहार जिले में सड़क पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीतामढ़ी जिले में एसएसबी(SSB) जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही एक...

पटनाः बिहार के कटिहार जिले में सड़क पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीतामढ़ी जिले में एसएसबी(SSB) जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही एक भारतीय युवक को भी पकड़ा गया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

इंडो-नेपाल बॉर्डर से उज्बेकिस्तान की 2 महिलाओं सहित 3 संदिग्ध गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एसएसबी(SSB) जवानों ने उज्बेकिस्तान देश की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही एक भारतीय युवक को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

कटिहार में लेडी कॉन्स्टेबल को गोलियों से भूना
बिहार के कटिहार जिले में सड़क पर जा रही एक महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच बदमाशों ने उसने सिर में दो गोली मार दी। 

Purnia में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेगा महागठबंधन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों मे जुट गई है। इसी बीच बिहार में महागठबंधन भी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करने जा रहा है। महागठबंधन ने घोषणा की है कि 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली होगी।

"DG मैडम से गालियां सुन रहा हूं" IPS अफसर का छलका दर्द
 बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.के. पाठक का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक कड़क आईजी अपने ही डीजी के शिकार हो गए। डीजी के अपना दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से बयां किया है।

CM नीतीश ने पटना म्यूजियम के विस्तारीकरण-उन्नयनीकरण कार्य का लिया जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना म्यूजियम जाकर वहां विस्तारीकरण तथा उन्नयनीकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

बिहार Startup B Hub शुरू, Nitish Kumar ने किया उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टार्टअप बी हब का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद बी-हब के काउंटर पर जाकर स्टार्टअप उद्यमियों से बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

BJP ने CM नीतीश पर साधा निशाना
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री भीम सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वह लोगों को गुमराह कर सरकार चला रहे हैं।

BJP MLA का CM पर तंज- नीतीश केवल सत्ता के लिए निकाल रहे समाधान यात्रा
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री और विधायक संजीव चौरसिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस यात्रा से आम जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है और केवल सत्ता के लिए वह ऐसी यात्रा निकाल रहे हैं।

हिमाचल के ऊना में कच्चे घरों में लगी भीषण आग... बिहार के 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत
 हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के अंब उपसंभाग में 2 कच्चे घरों में भीषण आग लग लगी, जिसमें बिहार के 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

कुशवाहा की CM नीतीश से मांग- तेजस्वी को कमान सौंपने की संभावना से करें इनकार
जनता दल (यूनाइटेड) के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बुधवार को कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव को कमान सौंपने की संभावना से इनकार करते हैं तो वह अपना ‘‘विद्रोह’’ छोड़ देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!