झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ, कहा- राज्य की जनता के कल्याण के लिए करेंगे काम

Edited By Khushi, Updated: 31 Jul, 2024 10:17 AM

santosh gangwar took oath as the 12th governor of jharkhand

झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने आज यानी बुधवार को पद की शपथ ली। कार्यवाहक CJ सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई। संतोष गंगवार ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली है।

रांची: झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने आज यानी बुधवार को पद की शपथ ली। कार्यवाहक CJ सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई। संतोष गंगवार ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली है।

इस अवसर पर मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो, राज्य के सभी मंत्री व पदाधिकारी राजभवन में उपस्थित रहे। शपथ लेते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूवर्क करेंगे तथा राज्य की जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी गणमान्य लोगों ने राज्यपाल की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री सहित गणमान्य लोगों ने राज्यपाल काे पुष्पगुच्छ सौंपकर उन्हें राज्यपाल पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल के परिजन, मित्रगण आदि भी उपस्थित थे।

बता दें कि इससे पहले राज्य के मनोनीत/नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष  रबीन्द्रनाथ महतो भी उपस्थित रहे। जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक- एक कर अपने कैबिनेट मंत्रियों का परिचय राज्यपाल से कराया। जिनमे मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री  इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते का परिचय कराया। वहीं मुख्य सचिव एल खियांगते ने अपने मातहत अधिकारियों का परिचय कराया। जिनमें अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारी शामिल थे। इसके बाद संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!