1 करोड़ के इनामी माओवादी का हुआ निधन, 5 साल से रांची जेल में था बंद

Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2026 01:32 PM

senior cpi maoist leader prashant bose passes away had been imprisoned in ran

Ranchi News: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस का निधन हो गया है। वे 3 अप्रैल की सुबह चार बजे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में निधन हो गया। उनका शव अब रिम्स भेजा गया है।

5 साल से रांची जेल में थे बंद प्रशांत बोस
प्रशांत बोस की उम्र 75 वर्ष से अधिक थी। वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और नक्सली संगठन में किशन दा के नाम से जाने जाते थे। पहले वे माओवादी कम्यूनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया (एमसीसीआई) के प्रमुख थे। 2004 में एमसीसीआई और पिपुल्स वार (पीडब्ल्यू) के विलय के बाद वे भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य बने।

प्रशांत बोस संगठन की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के महत्वपूर्ण सदस्य थे और महासचिव नंबला केशव राव के बाद नंबर 2 नेता माने जाते थे। 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसावां जिले से उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तारी हुई थी। उस समय उन पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!