Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2025 06:03 PM
वहीं 2020 के चुनाव में मोकामा से आरजेडी कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह को 78 हजार सात सौ 21 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट राजीव सिंह 42 हजार नौ सौ 64 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनंत सिंह ने राजीव सिंह को 35 हजार सात सौ 57 वोट...
Mokama Assembly Seat: मोकामा विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा के तहत आता है। मोकामा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में मोकामा से कांग्रेसी कैंडिडेट जगदीश नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1957 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से कांग्रेस की टिकट पर जगदीश नारायण सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1962 के चुनाव में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सूर्य नंदन प्रसाद सिंह ने जनता का भरोसा जीत लिया था तो 1967 में यहां से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट बी लाल ने जीत हासिल किया था। वहीं 1969 के चुनाव में एक बार फिर मोकामा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल किया था। कांग्रेसी कैंडिडेट कामेश्वर प्रसाद सिंह ने आम लोगों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल किया था। 1972 और 1977 में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट कृष्णा शाही ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर सिंह धीरज ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 और 1995 में मोकामा सीट से दिलीप कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 2000 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सूरजभान सिंह जीत हासिल किया था। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू की टिकट पर बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने विरोधियों को मात देते हुए जीत का परचम लहरा दिया था। 2010 में भी मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह ने किसी की दाल नहीं गलने दी। वहीं 2015 में अनंत सिंह ने निर्दलीय ही मोकामा में एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया था। 2020 में अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। वहीं बाद में हुए उपचुनाव में नीलम देवी ने जीत हासिल की थी। नीलम देवी को 79 हजार सात सौ 44 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 63 हजार तीन वोट मिले थे।
Mokama Assembly Seat 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में मोकामा से आरजेडी कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह को 78 हजार सात सौ 21 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट राजीव सिंह 42 हजार नौ सौ 64 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनंत सिंह ने राजीव सिंह को 35 हजार सात सौ 57 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सुरेश सिंह निषाद 13 हजार तीन सौ 31 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Mokama Assembly Seat 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह को 54 हजार 5 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार को 35 हजार छह सौ 57 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 18 हजार तीन सौ 48 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट ललन सिंह 16 हजार छह सौ 55 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Mokama Assembly Seat 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह को 51 हजार पांच सौ 64 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट सोनम देवी ने 42 हजार छह सौ 10 वोट हासिल किया था। इस तरह से अनंत सिंह ने सोनम देवी को 8 हजार नौ सौ 54 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मिथिलेश यादव ने 4 हजार पांच सौ 11 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Mokama Assembly Seat 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह को 35 हजार आठ सौ 77 मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट नलिनी रंजन शर्मा को 33 हजार 42 वोट मिले थे। इस तरह से अनंत सिंह ने नलिनी रंजन शर्मा को 2 हजार आठ सौ 35 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट गुरजीत सिंह ने 6 हजार आठ सौ 34 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

मोकामा में इस बार नीलम देवी जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। इसलिए इस बार मोकामा सीट जेडीयू के खाते में जाना तय माना जा रहा है।