Sandesh Assembly Seat: संदेश विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव का जलवा है कायम।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jul, 2025 05:25 PM

1985 के विधानसभा चुनाव में लोकदल सोनाधारी सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं जनता दल की टिकट पर एक बार फिर सोनाधारी सिंह ने 1990 के विधानसभा चुनाव में भी संदेश सीट पर कब्जा बरकरार रहा तो सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद ने 1995 के...

Sandesh Assembly Seat: संदेश विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है। संदेश सीट राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रहा है। 1957 और 1962 में संदेश विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस की कैंडिडेट झमन प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट आर एस सिंह ने जीत का परचम लहराया था तो 1969 और 1972 में संदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ की टिकट पर रामजी प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1977 के चुनाव में संदेश सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट राम दयाल सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सिद्धनाथ राय ने जनता पार्टी से ये सीट छीन लिया था। 

PunjabKesari
1985 के विधानसभा चुनाव में लोकदल सोनाधारी सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं जनता दल की टिकट पर एक बार फिर सोनाधारी सिंह ने 1990 के विधानसभा चुनाव में भी संदेश सीट पर कब्जा बरकरार रहा तो सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद ने 1995 के चुनाव में संदेश विधानसभा पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर आरजेडी कैंडिडेट विरेंद्र कुमार यादव ने लगातार जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी कैंडिडेट संजय सिंह टाइगर ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट अरुण कुमार यादव ने जीत का परचम लहराया था। 2020 के चुनाव में आरजेडी की टिकट पर किरण देवी ने संदेश सीट पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 

Sandesh Seat Result 2020 ।।  एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट किरण देवी ने जीत हासिल की थी। किरण देवी को 79 हजार पांच सौ 99 वोट मिला था जबकि जेडीयू कैंडिडेट विजेंद्र यादव को केवल 28 हजार नौ सौ 92 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से किरण देवी ने विजेंद्र यादव को 50 हजार छह सौ सात वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट श्वेता सिंह 28 हजार पांच सौ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 
PunjabKesari

Sandesh Seat Result 2015 ।।  एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से आरजेडी कैंडिडेट अरुण कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार यादव को 74 हजार तीन सौ छह वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट सजय टाइगर को 48 हजार आठ सौ 79 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अरुण कुमार यादव को संजय टाइगर को 25 हजार चार सौ 27 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट राजू यादव, 15 हजार आठ सौ 79 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Sandesh Seat Result 2010 ।।  एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर बीजेपी कैंडिडेट संजय टाइगर ने जीत हासिल किया था। संजय टाइगर को 29 हजार नौ सौ 88 वोट मिला था जबकि निर्दलीय कैंडिडेट अरुण कुमार ने 23 हजार एक सौ 66 वोट हासिल किया था। इस तरह से संजय टाइगर ने अरुण कुमार को 6 हजार आठ सौ 22 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट बिजेंद्र कुमार यादव 16 हजार सात सौ 79 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Sandesh Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से आरजेडी कैंडिडेट विजेन्द्र कुमार यादव ने जीत हासिल किया था। विजेन्द्र कुमार यादव को 40 हजार तीन सौ 87 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट संजय सिंह को 28 हजार आठ सौ 94 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजेन्द्र कुमार यादव ने संजय सिंह को 11 हजार चार सौ 93 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद, 26 हजार तीन सौ 23 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में संदेश विधानसभा सीट पर लेफ्ट उम्मीदवार ने बीजेपी कैंडिडेट के खिलाफ 20 हजार छह सौ चार वोट की लीड ली थी। वैसे भी संदेश विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में यादव वोटरों की भूमिका सबसे अहम है। वहीं पासवान, राजपूत,कोइरी, रविदास और ब्राह्मण वोटर भी संदेश में अहम भूमिका निभाते हैं। तमाम तरह के आंकड़ों को देखकर यही लगता है कि संदेश सीट पर एक बार फिर आरजेडी को जीत मिल सकती है। 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!