Kadwa Assembly Seat: कदवा में NDA की एकजुटता से शकील अहमद खान को मिलेगी कड़ी चुनौती।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jul, 2025 06:16 PM

Kadwa Assembly Seat: बिहार का कदवा विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है....1951 में कदवा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में कदवा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर हिमांशु शर्मा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 के चुनाव में मोहिद्दीन...

Kadwa Assembly Seat: बिहार का कदवा विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है....1951 में कदवा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में कदवा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर हिमांशु शर्मा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 के चुनाव में मोहिद्दीन मुख्तार ने कदवा सीट पर जीत हासिल किया था। 1962 के चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट कमलनाथ झा ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।1977 में कदवा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट ख्वाजा शाहिद हुसैन ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1980 में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट मंगन इंसान ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। 1985 में कदवा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में उस्मान गनी ने कांग्रेस की टिकट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1990 में निर्दलीय कैंडिडेट अब्दुल जलील ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1995 में बीजेपी की टिकट पर भोला राय ने जनता का भरोसा कदवा में हासिल कर लिया था। 

PunjabKesari

2000 के चुनाव में कदवा से हेमराज सिंह ने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल किया था।2005 में यहां से एनसीपी कैंडिडेट अब्दुल जलील ने विरोधियों को हराने में कामयाबी हासिल किया था। 2010 में कदवा सीट से बीजेपी की टिकट पर भोला राय ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया था। 2015 और 2020 में यहां से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर शकील अहमद खान ने विरोधियों को हरा कर जीत का परचम लहरा दिया था। इस बार शकील अहमद खान पर ही कांग्रेस फिर से भरोसा जताएगी।

Kadwa Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में कदवा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शकील अहमद खान ने जीत हासिल की थी। शकील अहमद खान 71 हजार दो सौ 67 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट चंद्रभूषण ठाकुर 38 हजार आठ सौ 65 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से शकील अहमद खान ने चंद्रभूषण ठाकुर को 32 हजार चार सौ दो वोट के विशाल अंतर से मात दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट सूर्य प्रकाश रॉय 31 हजार सात सौ 79 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kadwa Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कदवा सीट से कांग्रेस की टिकट पर शकील अहमद खान ने जीत का परचम लहराया था। शकील अहमद खान ने 56 हजार एक सौ 41 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट चंद्रभूषण ठाकुर को 50 हजार तीन सौ 42 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शकील अहमद खान ने चंद्रभूषण ठाकुर को 5 हजार सात सौ 99 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट हेमराज सिंह, 23 हजार छह सौ 65 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kadwa Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कदवा सीट से बीजेपी की टिकट पर भोला राय ने जीत हासिल की थी। भोला राय ने 38 हजार दो सौ 25 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट हेमराज सिंह ने 19 हजार आठ सौ 58 वोट हासिल किया था। इस तरह से भोला राय ने हेमराज सिंह को 18 हजार तीन सौ 67 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट ख्वाजा बहाउद्दीन अहमद ने 18 हजार एक सौ 67 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Kadwa Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कदवा सीट से एनसीपी की टिकट पर अब्दुल जलील ने जीत हासिल की थी। अब्दुल जलील ने 46 हजार दो सौ 21 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट हेमराज सिंह को 33 हजार छह सौ 85 वोट मिले थे। इस तरह से अब्दुल जलील ने हेमराज सिंह को 12 हजार पांच सौ 36 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट दिनेश कुमार इंसान, 10 हजार एक सौ 21 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

शकील अहमद खान कांग्रेस के बड़े नेता हैं। हालांकि पिछली बार जेडीयू और लोजपा के बीच टिकट बंटने से खान के पटना पहुंचने का रास्ता आसान हो गया था, लेकिन इस बार जेडीयू,बीजेपी और लोजपा की मिली जुली शक्ति से कांग्रेस नेता शकील अहमद खान को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!