'अवतारी PM व कुर्सी धारी CM की उपलब्धि', तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल, गिनाई 41 आपराधिक घटनाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jul, 2024 02:41 PM

tejashwi again raised questions on the law and order situation in bihar

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इन दिनों भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इन दिनों भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा," पेश है अवतारी प्रधानमंत्री एवं कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत 𝟑-𝟒 दिनों की मंगलकारी विघ्नहारी चमत्कारी उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां।"

तेजस्वी ने गिनाई बिहार की ये 41 आपराधिक घटनाएंः-
𝟏. बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या
𝟐. बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या
𝟑. समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत 𝟐 की हत्या
𝟒. गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
𝟓. मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या
𝟔. मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या
𝟕. बख्तियारपुर में युवक के मुँह में गोली मारकर हत्या
𝟖. पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी
𝟗. पटना के मोकामा में युवक का शव मिला!
𝟏𝟎. पटना के दानापुर में 𝟑 वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या
𝟏𝟏. पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी
𝟏𝟐. पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
𝟏𝟑. नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या! पति का पहले ही हो चुका है मर्डर
𝟏𝟒. मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत!
𝟏𝟓. मोतिहारी में नाबालिग की ख़ौफ़नाक निर्मम हत्या! बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर की हत्या!
𝟏𝟔. पटना में अपराधियों ने की महिला की हत्या।
𝟏𝟕. नवादा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी
𝟏𝟖. पटना के दीघा में 𝟐 भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली।
𝟏𝟗. मधुबनी में डबल मर्डर! अपराधियों ने की मां-बेटे की हत्या
𝟐𝟎. पटना मे घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाने पर मार दी गोली
𝟐𝟏. सासाराम में अपराधियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या
𝟐𝟐. बेतिया में मासूम बच्चे की हत्या।
𝟐𝟑. मुजफ्फरपुर में महिला की निर्मम हत्या। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या।
𝟐𝟒. मधुबनी में सरकारी अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना
𝟐𝟓. सुपौल में छात्र की मौत।
𝟐𝟔. समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या।
𝟐𝟕. बीजेपी नेता की संदिग्ध हत्या!
𝟐𝟖. सिवान में डबल मर्डर! महिला और बेटे की चाकू से गोद कर हत्या!
𝟐𝟗. बेगूसराय में सरकारी बदमाशों ने युवक को मारी गोली!
𝟑𝟎.  नवादा में 𝟓 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म!
𝟑𝟏. मोतिहारी में देसी कट्टा दिखा फाइनेंस कर्मी से लूट।
𝟑𝟐. पटना में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट की।
𝟑𝟑. पटना में 𝐉𝐃𝐔 नेता के घर में भीषण डकैती
𝟑𝟒. गया में 𝟏𝟎 लाख से अधिक की चोरी।
𝟑𝟓. बैंक में दिनदहाड़े 𝟓𝟎 लाख की लूट।
𝟑𝟔. सहरसा में प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 𝟒𝟎 लाख से अधिक के गहने लेकर भागे चोर!
𝟑𝟕. समस्तीपुर-शराब माफिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया।
𝟑𝟖. गोपालगंज में बदमाशों ने 𝟐𝟎 लाख की रंगदारी माँगी। जान से मारने की धमकी
𝟑𝟗. पटना के फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े 𝟏𝟎 लाख की लूट।
𝟒𝟎. हाजीपुर में चोरी करने घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
𝟒𝟏. मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!