"वह ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए"...तेजस्वी ने रतन टाटा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2024 11:17 AM

tejashwi expressed condolences on the demise of ratan tata

तेजस्वी यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘मानवीय मूल्यों एवं परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सछ्वावना की मिसाल रतन टाटा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त...

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने उद्योगपति पद्म विभूषण रतन एन. टाटा (Ratan N. Tata) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘मानवीय मूल्यों एवं परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सछ्वावना की मिसाल रतन टाटा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।''

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह ऐसे उद्योगपति थे जो हमेशा औरों के लिए जिए। उन्होंने अनुकरणीय जीवन जिया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!