कुदरत का करिश्मा: महिला ने 2 बेटों और 1 बेटी को दिया एक साथ जन्म, मां और बच्चे सभी स्वस्थ

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Aug, 2024 06:18 PM

the woman gave birth to 2 sons and 1 daughter simultaneously

बिहार के भागलपुर जिले में कुदरत का अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आमतौर एक महिला एक या दो बच्चों को एक साथ जन्म देती है, लेकिन यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक के बाद एक बच्चों को को...

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): बिहार के भागलपुर जिले में कुदरत का अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आमतौर एक महिला एक या दो बच्चों को एक साथ जन्म देती है, लेकिन यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक के बाद एक बच्चों को को जन्म लेता देख डॉक्टर और नर्स भी हैरान हो गए।

शादी के सात साल बाद हुए 3 बच्चे
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मायागंज अस्पताल का है, जहां पर लक्ष्मी देवी ने सिजेरियन द्वारा तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं, क्योंकि लक्ष्मी की शादी के सात साल बाद उनका यह सुखद अनुभव है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी देवी की शादी 2016 में झारखंड के साहेबगंज निवासी राम कुमार से हुई थी। शादी के बाद कई वर्षों तक दोनों को कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण मायके वालों ने बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार, भगवान की कृपा से सात साल बाद उनका घर तीन बच्चों की हंसी-खुशी से भर गया।

सभी बच्चे बेहद स्वस्थ और सुंदर
बता दें कि लक्ष्मी के पति राम कुमार बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। परिवारवालों ने बेटों का नाम लव और कुश, और बेटी का नाम रानी रखा है। सभी बच्चे बेहद स्वस्थ और सुंदर हैं। बच्चों के मामा दीपक कुमार ने कहा कि हम सब बेहद खुश हैं। लक्ष्मी की गोद ऐसे भरी है, जैसे किसी ने हम पर कृपा कर दी हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!