"जो लोग संविधान में विश्वास नहीं करते, वही डरे हुए", राहुल गांधी के ED रेड वाले दावे पर बोले विजय सिन्हा

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Aug, 2024 06:04 PM

vijay sinha s taunt on rahul gandhi s claim of ed raid

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग हो रही। वहीं, राहुल गांधी के इस दावे पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा आदमी संवैधानिक संस्था का मजाक उड़ाए या भ्रम...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग हो रही। वहीं, राहुल गांधी के इस दावे पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा आदमी संवैधानिक संस्था का मजाक उड़ाए या भ्रम फैलाए, लोगों को बरगलाने का काम करें तो कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है। यह आदमी डरा हुआ क्यों है? और इस तरह की भाषा क्यों बोल रहा है?

'जो लोग संविधान में विश्वास नहीं करते..'
विजय सिन्हा ने कहा कि ईडी हो या इनकम टैक्स हो या सीबीआई हो यह संवैधानिक संस्था है। यह संविधान के अनुसार चलती है। जो लोग संविधान में विश्वास नहीं करते, संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करते, संवैधानिक पद पर बैठकर उसका निर्वहन नहीं करते, लोकतंत्र की खूबसूरती को नहीं बल्कि बदसूरती को लाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर जनता कभी विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था और संविधान में जिसको विश्वास नहीं है, वही लोग डरे हुए हैं। आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि न्यायालय का जो निर्णय है, उसे हम स्वीकार करते हैं। हम संविधान में विश्वास करते हैं। संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं और माननीय न्यायालय के निर्णय को निश्चित तौर पर राष्ट्रहित में और समाज हित में सर्वप्रथम मानते हैं।

'2025 में दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से बनेगी सरकार'
आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कहा कि अगर आपकी बात केंद्र सरकार नहीं सुनती है तो आप इस्तीफा दे दें। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता का विश्वास तो जीत नहीं सके हैं और चोर दरवाजे से सत्ता में आने के लिए उनकी व्याकुलता स्पष्ट दिख रही है। सरकार अब गिरेगी नहीं सरकार 2025 में दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से बनेगी। तेजस्वी यादव 17 अगस्त से बिहार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि वो उग्रवादियों को टिकट देंगे, बालू माफिया और शराब माफिया को उम्मीदवार बनाएंगे और यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने से पहले उनको कसम खाना चाहिए कि मैं अपराधी और भ्रष्टाचारियों को उम्मीदवार नहीं बताऊंगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!