Ramnagar Assembly Seat: क्या रामनगर सीट पर फिर जीत हासिल कर पाएंगी भागीरथी देवी? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jun, 2025 06:47 PM

Ramnagar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रामनगर विधानसभा सीट क्रम संख्या में दूसरे नंबर पर है....पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र नेपाल की...

Ramnagar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रामनगर विधानसभा सीट क्रम संख्या में दूसरे नंबर पर है....पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में है। इस सीट पर पहली बार साल 1962 में विधानसभा के चुनाव हुए, जिसमें स्वतंत्र पार्टी के नारायण विक्रम सिंह चुनाव जीते। 1967 यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और एन.वी.सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 1969 में कांग्रेस के टिकट पर ही नारायण विक्रम सिंह एक बार फिर से चुनाव जीते। 1972 में भी एक बार फिर से नारायण विक्रम सिंह ही चुनाव जीते लेकिन इस बार कांग्रेस (ओ) की तरफ से वो चुनावी मैदान में थे।

PunjabKesari 

1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस के अर्जुन विक्रम सिंह विधायक चुने गए। इसके बाद भी अर्जुन विक्रम सिंह दो बार चुनाव जीते। 1980 में कांग्रेस (इंदिरा) के टिकट पर...तो 1985 में कांग्रेस की टिकट पर। 1990 में पहली बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली और चंद्र मोहन राय चुनाव जीते। 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और राम प्रसाद यादव चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद से लगातार यह सीट बीजेपी के खाते में रही है। 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में हुए चुनाव में चंद्र मोहन राय चुनाव जीते तो 2010,2015 और 2020 में भागीरथी देवी चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी भागीरथी देवी को चुनावी अखाड़े में उतार सकती है।

Ramnagar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के विधानसभा चुनाव में रामनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार भागीरथी देवी ने जीत हासिल की थी। भागीरथी देवी 75 हजार चार सौ 23 वोट लाकर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजेश राम 59 हजार छह सौ 27 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। इस तरह से भागीरथी देवी ने राजेश राम को 15 हजार सात सौ 96 वोट के अंतर से हराया था। वहीं सुबोध कुमार 26 हजार 63 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Ramnagar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी की भागीरथी देवी ने कांग्रेस के पूर्णमासी राम को हराकर विधायक चुनी गईं। भागीरथी देवी को कुल 82 हजार एक सौ 66 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे पूर्णमासी राम को कुल 64 हजार एक सौ 78 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एनसीपी के सुबोध कुमार को मात्र 9 हजार चार सौ 88 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Ramnagar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं,  2010 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नज़र डालें तो बीजेपी की भागीरथी देवी ने कांग्रेस के नरेश राम को 29 हजार 782 वोटों से हराकर विधायक चुनी गईं। भागीरथी देवी को कुल 51 हजार नौ सौ 93 वोट मिले थे...जबकि दूसरे नंबर पर रहे नरेश राम को कुल 22 हजार दो सौ 11 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एनसीपी के सुबोध कुमार को कुल 20 हजार 95 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और इंडिया गठबंधन में मुकाबला देखने को मिल सकता है....अगर पुराने रिकॉर्ड को देखें तो यहां से बीजेपी का पलड़ा भारी लगता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!