Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा सीट पर क्या चलेगा केदार गुप्ता का जलवा?।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2025 05:23 PM

Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तहत आता है....1951 में कुढ़नी सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कपिलदेव नारायण सिंह ने जीत हासिल किया था। 1962 में कुढ़नी सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर रामगुलाम चौधरी ने...

Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तहत आता है....1951 में कुढ़नी सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कपिलदेव नारायण सिंह ने जीत हासिल किया था। 1962 में कुढ़नी सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर रामगुलाम चौधरी ने जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 1967 के चुनाव में कुढ़नी सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर के एन सहाय  विजयी रहे थे तो 1969 के विधानसभा चुनाव में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट साधु शरण शाही ने जीत हासिल की थी। 1972 में यहां से एसओपी पार्टी के टिकट पर साधु शरण शाही ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1977 के चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर साधु शरण शाही ने जीत हासिल कर लिया था। 1980 में जनता पार्टी की टिकट पर राम परीक्षण शाह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट शिवनंदन राय ने जीत हासिल कर लिया था तो 1995 में यहां से जनता दल के भगवान प्रसाद भगत ने जीत हासिल किया था। 2000 के चुनाव में कुढ़नी से एक बार फिर भगवान प्रसाद भगत ने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 2005 और 2010 के चुनाव में कुढ़नी सीट से मनोज कुमार सिंह ने लगातार दो बार जीत हासिल किया था। वहीं 2015 में कुढ़नी सीट से बजेपी कैंडिडेट केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत का परचम लहरा दिया था....लेकिन 2020 मे इस सीट पर आरजेडी के अनिल सहनी ने कब्जा जमा लिया था। वहीं 2022 के उपचुनाव में एक बार फिर से केदार गुप्ता ने यहां से बाजी मार ली थी।

वहीं, 2022 में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। कांटे की टक्कर में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को हरा दिया था। केदार गुप्ता ने मनोज कुशवाहा को तीन हजार छह सौ 45 वोटों से मात दी थी। वहीं वीआईपी उम्मीदवार 8 हजार आठ सौ 49 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहा था। 

PunjabKesari

kurhani Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                                

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अनिल कुमार सहनी ने जीत का परचम लहराया था। अनिल कुमार सहनी 78 हजार पांच सौ 49 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी कैंडिडेट केदार प्रसाद गुप्ता 77 हजार आठ सौ 37 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं रामबाबू सिंह 10 हजार 41 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

kurhani Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर                             

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट से बीजेपी कैंडिडेट केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। केदार प्रसाद गुप्ता को 73 हजार दो सौ 27 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह को 61 हजार छह सौ 57 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदार प्रसाद गुप्ता ने मनोज कुमार सिंह को 11 हजार पांच सौ 70 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट मृत्युंजय कुमार, 4 हजार सात सौ पांच वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

kurhani Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट से जेडीयू कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी।  मनोज कुमार सिंह को 36 हजार सात सौ 57 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट बिजेंद्र चौधरी को 35 हजार एक सौ 87 वोट मिला था। इस तरह से मनोज कुमार सिंह ने बिजेंद्र चौधरी को एक हजार पांच सौ 70 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शाह आलम शब्बू ने 12 हजार 83 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

kurhani Assembly Seat Result 2005।।एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट से जेडीयू की टिकट पर मनोज कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोज कुमार सिंह 43 हजार सात सौ 14 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट अजय निषाद को 35 हजार तीन सौ 24 वोट मिला था। इस तरह से मनोज कुमार सिंह ने अजय निषाद को 8 हजार तीन सौ 90 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट शाह आलम शब्बू ने 16 हजार 63 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

कुढ़नी में भूमिहार, कोइरी, मल्लाह, यादव वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। यहां मुसलमान और वैश्य वोटर भी प्रभावशाली हैं। 2022 में हुए उपचुनाव में यहां मुकाबला बीजेपी और जेडीयू में हुआ था। इस बार कुढ़नी सीट जेडीयू या बीजेपी किसके खाते में जाएगी ये देखने वाली बात होगी...लेकिन इतना तो तय है कि इस सीट पर एनडीए कैंडिडेट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!