Edited By Swati Sharma, Updated: 07 May, 2025 05:21 PM
Munger Assembly Seat: मुंगेर विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। 1957 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट निरपद मुखर्जी ने मुंगेर के पहले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया था। वहीं...
Munger Assembly Seat: मुंगेर विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। 1957 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट निरपद मुखर्जी ने मुंगेर के पहले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया था। वहीं 1962 में हुए विधानसभा चुनाव में मुंगेर से कांग्रेसी कैंडिडेट राम गोविंद वर्मा ने जीत हासिल की थी। 1967 में मुंगेर में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट हाशिम ने विरोधियों को करारी शिकस्त दी थी। वहीं 1969 के विधानसभा चुनाव में बीजेएस कैंडिडेट रविश चंद्र वर्मा ने मुंगेर की जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की। 1972 में यहां से कांग्रेस की टिकट पर प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने जीत हासिल की थी।
वहीं 1977 में मुंगेर से जेएनपी की टिकट पर सईद जाबिर हुसैन ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1980 में मुंगेर सीट से जेएनपी की टिकट पर रामदेव यादव सिंह ने विरोधियों को मात देकर जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में भी एलकेडी की टिकट पर एक बार फिर रामदेव यादव सिंह ने जीत का सिलसिला कायम रखा था। 1990 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर एक बार फिर रामदेव यादव सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर अपना वर्चस्व कायम रखा था। वहीं 1995 में मोनाजिर हसन ने मुंगेर सीट से जनता दल की टिकट पर जीत हासिल की थी। 2000 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर से एक बार फिर मोनाजिर हसन ने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005 में मुंगेर से जेडीयू की टिकट पर मोनाजिर हसन ने फिर से जनता का समर्थन हासिल कर लिया तो 2010 के चुनाव में जेडीयू की टिकट पर अनंत कुमार सत्यार्थी ने मुंगेर में जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में मुंगेर से आरजेडी कैंडिडेट विजय कुमार ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 में बीजेपी कैंडिडेट प्रणव कुमार ने यहां बाजी पलट दी थी।
Munger Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में मुंगेर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रणव कुमार को 75 हजार पांच सौ 73 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट अविनाश कुमार विद्यार्थी 74 हजार तीन सौ 29 वोट मिला था। प्रणव कुमार ने अविनाश कुमार विद्यार्थी को महज 12 सौ 44 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शालिनी कुमारी चार हजार चार सौ 97 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

Munger Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट विजय कुमार ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार को 77 हजार दो सौ 16 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट प्रणव कुमार को 72 हजार आठ सौ 51 वोट मिला था। इस तरह से विजय कुमार ने प्रणव कुमार को 4 हजार तीन सौ 65 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुबोध वर्मा चार हजार आठ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Munger Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अनंत कुमार सत्यार्थी ने जीत हासिल किया था। अनंत कुमार सत्यार्थी को 55 हजार 86 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट शबनम परवीन को 37 हजार चार सौ 73 वोट मिले थे। इस तरह से अनंत कुमार सत्यार्थी ने शबनम परवीन को 17 हजार छह सौ 13 वोट से हरा दिया था वहीं जेएमएम कैंडिडेट वीरेंद्र भारती, 11 हजार चार सौ आठ वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Munger Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट मोनाजिर हसन ने जीत हासिल की थी। मोनाजिर हसन को 59 हजार तीन सौ 81 वोट मिला था। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट धनराज सिंह को 21 हजार चार सौ 63 वोट मिला था। इस तरह से मोनाजिर हसन ने धनराज सिंह को 37 हजार नौ सौ 18 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट संजय यादव ने 2 हजार सात सौ चार वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

मुंगेर सीट पर पिछली बार कम मार्जिन से बीजेपी को जीत मिली थी। इस बार तेजस्वी यादव को मुंगेर में लालटेन जलाने के लिए नया दांव चलना होगा। अगर वे पुराने ढर्रे पर चले तो बीजेपी फिर से बाजी मार सकती है।