BJP की बड़ी कार्रवाई, बागी तेवर दिखाने वाले 41 नेताओं को पार्टी से निकाला

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Sep, 2026 11:45 AM

rajasthan bjp expelled rebel leaders from the party

पार्टी के एक बयान के अनुसार, जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं

जयपुर: सत्तारूढ़ भारतीय जनता (BJP) ने आगामी नगर निकाय चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले पार्टी सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 41 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

पार्टी के एक बयान के अनुसार, जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं या निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसमें कहा गया कि पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट, निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई तारीख

बयान में कहा गया, ''कार्रवाई की जद में आए अधिकांश कार्यकर्ता बागी तेवर दिखाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी अपनी पत्नी के समर्थन में काम करते पाए गए हैं।'' राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!