BPSC पेपर लीक मामलाः अब तक 11 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, EOU के द्वारा जांच जारी

Edited By Nitika, Updated: 01 Jun, 2022 05:13 PM

11 people arrested in bpsc paper leak case

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ईओयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से संजय कुमार को अरेस्ट कर लिया है। वहीं इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई...

 

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ईओयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से संजय कुमार को अरेस्ट कर लिया है। वहीं इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की एसआईटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 

दरअसल, लखीसराय के मेदनीचौकी पुलिस ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में रविश डॉन और मनोज उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया है। बीपीएससी सॉल्वर गैंग के भागलपुर एवं बांका गिरफ्तार हुए आरोपियों से रविश डॉन की नजदीकियां सामने आ रही है। वहीं इससे पहले 4 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद चारों अपराधयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें सबसे पहली गिरफ्तारी आरा के बड़हरा के बीडिओ जयवर्धन गुप्ता की हुई। उसके बाद आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल और 2 प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 8 मई रविवार के दिन बीपीएससी की 67वीं परीक्षा होनी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक हो गया है। इसके बाद बीपीएससी की तरफ से परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की गई। साथ ही एक जांच कमेटी का गठन किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!