Edited By Ramanjot, Updated: 22 Sep, 2025 01:14 PM

मृतक की पहचान पिड़री पंचायत के वार्ड एक छपरार निवासी स्व. विनोद दास के पुत्र रोशन कुमार के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन शनिवार की दोपहर से ही गायब था। काफी खोजबीन करते के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं शनिवार की रात करीब नौ...
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, यहां 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव स्थित एक गाछी से बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में रहता है बड़ा भाई रितिक
मृतक की पहचान पिड़री पंचायत के वार्ड एक छपरार निवासी स्व. विनोद दास के पुत्र रोशन कुमार के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन शनिवार की दोपहर से ही गायब था। काफी खोजबीन करते के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं शनिवार की रात करीब नौ बजे मृतक के बड़े भाई रितिक कुमार दास को किसी ने अनजान नंबर से कॉल कर सूचना दी गई कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। बड़ा भाई रितिक दिल्ली में रहता है। इसके बाद रितिक ने घर के अगल-बगल के लोग समेत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जांच के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित हरिपट्टी निवासी राम नारायण शर्मा के पुत्र संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस हत्या का मुख्य कारण मृतक का बड़ा भाई से आरोपित की पत्नी का प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। इसे लेकर कुछ दिनों पहले मारपीट हुई थी। तब से दोनों परिवार के बीच तनाव बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि रोशन के पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां अपने दो पुत्र के साथ मायके हरिपट्टी में ही रहने लगी।