समस्तीपुर रेल मंडल में 14 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Jul, 2022 10:44 AM

14 day special awareness campaign started in samastipur railway division

मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह जागरूकता अभियान मंडल के 15 स्टेशनों पर चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अंत मे मंडल के बापूधाम मोतिहारी मे 14 अगस्त को पांच जोन के...

 

समस्तीपुरः पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शुक्रवार से 14 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह जागरूकता अभियान मंडल के 15 स्टेशनों पर चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अंत मे मंडल के बापूधाम मोतिहारी मे 14 अगस्त को पांच जोन के रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का जुटान होगा जहां आजादी का अमृत महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत वृक्षारोपण, वाल राइटिंग, रन फोर यूनिटी एवं स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर मंडल सुरक्षा आयुक्त एम.एस. जानी ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुई बाइक रैली समस्तीपुर रेल मंडल के करीब 2 हजार किलोमीटर क्षेत्र मे निकाली जायेगी जहां स्वच्छ भारत मिशन, रेल सुरक्षा और बचपन बचाओ अभियान पर भी यात्रियों एवं आमलोगों को जागरूक किया जायेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!