बक्सर में पिकअप वैन से 141 कार्टन शराब बरामद, चालक फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Sep, 2020 06:47 PM

141 bottles of liquor recovered from pickup van in buxar

बिहार में बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को पिकअप वैन पर लदी 141 कार्टन शराब बरामद की।

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को पिकअप वैन पर लदी 141 कार्टन शराब बरामद की।

सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी बैकुंठपुर गांव में शराब की आपूर्ति की जाने वाली है। इसी आधार पर पुलिस ने उक्त गांव में घेराबंदी की। इस दौरान देखा गया कि एक पिकअप जा रही है। पुलिस ने जब पिकअप का पीछा किया तब बीच रास्ते में चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 141 कार्टन में रखी करीब 7000 बोतल शराब बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!