पूर्णिया में विशेष अभियान के दौरान 2 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2022 06:04 PM

2 criminals arrested during special operation in purnia

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में लूट एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सर्कल टोला स्थित बजरंगबली चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार कुछ संदिग्ध युवकों को रूकने का इशारा किया गया। गश्ती दल को देखते ही...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र से गुरुवार को देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में लूट एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सर्कल टोला स्थित बजरंगबली चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार कुछ संदिग्ध युवकों को रूकने का इशारा किया गया। गश्ती दल को देखते ही युवकों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया।

सूत्रों ने बताया कि फरार होने की कोशिश कर रहे युवकों को पुलिस गश्ती दल ने कुछ दूरी तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवकों के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमर कुमार और मनीष कुमार शर्मा के रूप में की गई है जो भवानीपुर इलाके ही रहने वाले हैं। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!