गोपालगंज में हथियार समेत 2 कुख्यात गिरफ्तार, लूट के 45500 रुपए एवं नशीला पदार्थ बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2022 05:55 PM

2 notorious arrested with weapons in gopalganj

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बुधवार को बताया कि पिछले 18 अप्रैल को बैकुंठपुर थाना के डाकबंगला चौराहे पर एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर गोली चलाकर कर सवा लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिया था। इस घटना को लेकर पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। टीम ने...

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के मझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली चवर से पुलिस ने घेराबंदी कर दो कुख्यात लुटेरे को हथियार और लूट के रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बुधवार को बताया कि पिछले 18 अप्रैल को बैकुंठपुर थाना के डाकबंगला चौराहे पर एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर गोली चलाकर कर सवा लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिया था। इस घटना को लेकर पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान की। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कुछ अपराधी छितौली चवर में एकत्रित होकर किसी अपराध करने की योजना बना रहे है। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान तरैया थाना के सरेया वसंत गांव का गुड्डू बाबा उर्फ अजय सिंह और सिधवलिया थानं के बलरा गांव के नूर हसन उर्फ खुर्शेद अंसारी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों के पास से दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस, मोबाइल और लूट के 45500 रुपए बरामद किए गए। इसके साथ ही बीस पुड़िया नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इन लुटेरों की गिरफ्तारी से बड़े गिरोह को पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!