Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2023 05:39 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र की है। रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कार पर सवार लोग झारखंड के हजारीबाग जिले के रजरप्पा धाम से पूजा अर्चना कर नालंदा जिले के नूरसराय के कठौली गांव लौट रहे थे। इस दौरान...
नवादाः बिहार में नवादा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां कार के पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड से लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र की है। रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कार पर सवार लोग झारखंड के हजारीबाग जिले के रजरप्पा धाम से पूजा अर्चना कर नालंदा जिले के नूरसराय के कठौली गांव लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्चपथ 20 पर करीगांव मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दुर्घटना में कार पर सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल रजौली में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीम्स अस्पताल पावापुरी रेफर कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान नूरसराय की खुशबू कुमारी और प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।