बिहार के 20 शिक्षक राजकीय पुरस्कार से होंगे सम्मानितः शिक्षा मंत्री

Edited By Nitika, Updated: 01 Sep, 2021 06:29 PM

20 teachers will be honored with state award

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य के 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य के 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व में राज्य के दो अन्य शिक्षक हरिदास शर्मा एवं श्रीमती चंदना दत्त का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 के लिए भी हो चुका है। उन्होंने इन सभी चयनित शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंत्री ने बताया कि इस तरह के पुरस्कारों से सकारात्मक एवं प्रेरणादायी माहौल बनता है तथा दूसरे शिक्षक भी उत्साहित होकर अपना बेहतर देने को प्रेरित होते हैं। राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से प्रशस्ति-पत्र के अलावा 15000 रुपए की राशि भी पुरस्कारस्वरूप दी जाती है। पुरस्कार के चयन के लिए शिक्षकों की अनुशंसा जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाती है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर इन अनुशंसित शिक्षकों का मूल्यांकन 11 मापदंडों के आधार पर किया जाता है। इस मूल्यांकन में शिक्षकों के चारित्रिकी, प्रशिक्षण, शैक्षणिक कार्यों में अभिरूचि, अभिनव प्रयोग सह पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा बच्चों में सामाजिक जागरूकता लाने आदि मानकों के आधार पर गौर किया जाता है।

पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में निशि कुमारी, धनंजय आचार्य, कुमारी विभा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कंचन कामिनी, मनोज कुमार निराला, नसीम अख्तर, राम एकवाल राम, अमित कुमार, शिवनारायण मिश्रा, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार पाठक, शशिभूषण शाही, नम्रता मिश्रा, पूनम यादव, सुनीता सिन्हा, भारती रंजन, श्रुति कुमारी, विभा रानी एवं मंजू कुमारी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!