गया में सेना के तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल

Edited By Nitika, Updated: 08 Mar, 2023 02:51 PM

3 people died after being hit by a cannon shell

बिहार में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को बुमेर पंचायत के गूलरवेद में सैन्यभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

गयाः बिहार में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को बुमेर पंचायत के गूलरवेद में सैन्यभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तोप के गोले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गोविंद मांझी, सूरज कुमार एवं कंचन कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी एवं पिंटू मांझी शामिल है।

PunjabKesari

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक :नगर: के नेतृत्व में पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है, आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!