पटनाः नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 3 युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम

Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2020 03:46 PM

3 youths drowned in river ganges during bath

बिहार मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर नहाने के दौरान 3 युवक गंगा नदी में डूब गए। इसी बीच मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम के द्वारा नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

पटनाः बिहार मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर नहाने के दौरान 3 युवक गंगा नदी में डूब गए। इसी बीच मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम के द्वारा नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मामला पटना सिटी के मालसलामी इलाके की है, जहां पर 3 युवक पीरदमरिया घाट पर गंगा स्नान करने गए। इस दौरान पानी के तेज बहाव में पहले 32 वर्षीय रवि बहने लगा। मामा को डूबता देख 18 साल का जितेंद्र और 16 साल का बादल उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे। पानी इतना गहरा था कि तीनों युवक पानी में डूब गए।
PunjabKesari
वहीं मालसलामी एसएचओ सुदामा सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल तीनों में किसी की भी कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!