बिहार में तेजी से घट रही कोरोना संक्रमण की दर, 24 घंटे में मिले 370 नए पॉजिटिव तो 730 हुए ठीक

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2021 10:08 AM

370 new coronas found in bihar infected and 730 cured

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 111849 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 370 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसी दौरान 730 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 34 जिला में नए संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम रही।

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट हो रही है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 370 नए कोरोना संक्रमित मिले और 730 ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 111849 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 370 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसी दौरान 730 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 34 जिला में नए संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम रही। इसमें 22 जिले तो ऐसे हैं जहां 10 से भी कम संक्रमित मिले हैं।

विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 34, सहरसा में 27, सुपौल और नवादा में 22-22 नए संक्रमितों का पता चला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!