मुजफ्फरपुर में जाली नोट का धंधा करने वाले 4 कारोबारी गिरफ्तार, 11.50 लाख के नकली नोट बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jan, 2022 07:40 PM

4 businessmen arrested for dealing in counterfeit notes in muzaffarpur

पुलिस सुत्रों के अनुसार, जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर बलमी चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 11 लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 4 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक असम नंबर की कार भी बरामद...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, जिला पुलिस ने भारी मात्रा में भारतीय नकली नोट के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जयंत कांत ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस सुत्रों के अनुसार, जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर बलमी चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 11 लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 4 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक असम नंबर की कार भी बरामद हुई है।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि इन कारोबारियों के तार नेपाल और बंग्लादेश से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार कारोबारी में से तीन छपरा और एक मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!