कटिहार: रेस्टोरेंट से संदिग्ध हालात में 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 12 Jan, 2022 04:32 PM

बिहार में कटिहार जिला पुलिस ने एक बंद पड़े रेस्टोरेंट से संदिग्ध हालात में चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

 

कटिहाऱः बिहार में कटिहार जिला पुलिस ने एक बंद पड़े रेस्टोरेंट से संदिग्ध हालात में चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि ने बताया कि नगर पुलिस को स्थानीय गामी टोला इलाके के लोगों ने शिकायत की थी कि गामीटोला स्थित महीनों से बंद पड़े एक रेस्टोरेंट में उसके सिटिंग अरेंजमेंट्स और प्रिमिसेज का गैरकानूनी तरीके से युवक-युवतियों को मिलने-मिलाने के लिए चोरी-चोरी, चुपके-चुपके रुपए लेकर जगह दिया जा रहा हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर दो युवक, एक युवती समेत रेस्टोरेंट के मैनेजर को हिरासत में लिया गया हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी सभी लोगों के आधार कार्ड के बेस पर नाम-पते का सत्यापन कर रही हैं और फिर उसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!