चंद मिनटों में खत्म हुआ परिवार, गंगा स्नान के दौरान डूबने से बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

Edited By Nitika, Updated: 27 Jul, 2022 03:28 PM

4 people including children died due to drowning during ganga bath

पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गंगा घाट पर श्राद्ध करने आए थे। इसी बीच नहाने के दौरान देखते ही देखते एक-एक कर चारों पानी में डूब गए। डूबते परिवार को बचाने के लिए युवक गंगा नदी में कूदे, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से उन्हें बचा नहीं पाए। वहीं सूचना...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बुधवार को गंगा स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गंगा घाट पर श्राद्ध करने आए थे। इसी बीच नहाने के दौरान देखते ही देखते एक-एक कर चारों पानी में डूब गए। डूबते परिवार को बचाने के लिए युवक गंगा नदी में कूदे, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से उन्हें बचा नहीं पाए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से शवों को ढूंढ रही है।

मृतकों की पहचान मुकेश कुमार (48 वर्ष), आभा देवी (32 वर्ष), सपना कुमारी (15 वर्ष) और चंदन कुमार (13 वर्ष ) के रूप में हुई हैं। बाढ़ थाना प्रभारी राजनंदन ने बताया कि इन दिनों गंगा नदी में पानी का बहाव काफी है। इसलिए शवों की तलाश में मुश्किल आ रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!