जहरीली शराब पीने से 4 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी, इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Mar, 2022 02:09 PM

4 people lost their eyesight again after drinking poisonous liquor

पीड़ित ने साफ तौर पर कहा कि होली के दिन उसने राजा महाल्दार नाम के व्यक्ति से शराब खरीदी थी और शराब का सेवन किया था। जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों ने नाथनगर के ही एक डॉक्टर से इलाज करवाया। वही आंख की रोशनी जाने के बाद शहर के ही एक...

भागलपुरः बिहार में भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में जहरीली शराब पीकर आंख की रोशनी गंवाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच नाथनगर के ताती टोला के रहने वाले अमित कुमार जो आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं, इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचे।

पीड़ित ने साफ तौर पर कहा कि होली के दिन उसने राजा महाल्दार नाम के व्यक्ति से शराब खरीदी थी और शराब का सेवन किया था। जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों ने नाथनगर के ही एक डॉक्टर से इलाज करवाया। वही आंख की रोशनी जाने के बाद शहर के ही एक प्राइवेट आई हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा था, लेकिन अब तबीयत बिगड़ने पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल मायागंज में इलाज के लिए पहुंचा है।

इससे पहले भी चार लोग आंखों की रोशनी गंवा कर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जिनमें से बांका के सिपाही चंदन कुमार की मौत हो गई थी। इधर, वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी स्वीकार किया है कि झारखंड के गोड्डा से यह नकली शराब की डिलीवरी हुई थी। जिस मामले में गोड्डा से चार लोगों को गिरफ्तार की भी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!