40 साल का दूल्हा और 11 साल की दुल्हन...कर्ज नहीं चुका पाई मां तो 2 बच्चों के पिता ने नाबालिग से कर ली शादी

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 May, 2023 05:44 PM

40 year old groom and 11 year old bride

जानकारी के मुताबिक, ये शॉकिंग मामला सिवान के मैरवा थाना इलाके का है। शादी करने वाले व्यक्ति की पहचान शख्स महेंद्र पांडेय(40) के रूप में हुई है और वह मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है। महेंद्र पांडेय 2 बच्चों का पिता है। बताया जा...

सीवानः बिहार के सीवान जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला 2 लाख का कर्ज चुकता नहीं कर पाई तो 40 साल के एक अधेड़ व्यक्ति ने उसकी 11 साल की नाबालिग लड़की से शादी कर ली है।

2 बच्चों का पिता है शादी करने वाला शख्स
जानकारी के मुताबिक, ये शॉकिंग मामला सिवान के मैरवा थाना इलाके का है। शादी करने वाले व्यक्ति की पहचान महेंद्र पांडेय(40) के रूप में हुई है और वह मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है। महेंद्र पांडेय 2 बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां ने महेंद्र पांडेय से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। महेंद्र अपने पैसे वापिस मांग रहा था, लेकिन महिला कर्ज चुकता नहीं कर पाई तो वह उसकी बच्ची को अपने साथ ले गया। शादी का ये मामला तब सामने आया जब महिला नाबालिग लड़की को खोजते हुए महेंद्र पांडेय के घर पहुंची। वहां उसने अपनी बेटी की मांग में सिंदूर देखा। इसके बाद महिला ने मैरवा थाना में शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की मां का कहना है कि महेंद्र पांडेय उसका रिश्ते में चाचा लगता है। रिश्तेदारी होने के कारण बेटी हमेशा उनके घर आती जाती रहती थी। करीब 3 महीने पहले महेंद्र पांडेय कहने लगा कि मैं उसकी पढ़ाई लिखाई कराऊंगा और अपने साथ अपने घर ले गया। अब महेंद्र ने उससे शादी करके उसे रख लिया है। हालांकि पीड़िता की मां का कहना है कि रुपए के लेन-देन की कोई बात नहीं है। इधर, मैरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पुलिस ने कई धाराओं में महेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने क्या कहा?
बता दें कि इस पूरे मामले में नाबालिग लड़की का कहना है कि महेंद्र पांडेय के घर पर उसकी मां ही उसे छोड़कर गई थी। उसने कहा कि अब उसे यहां रहना अच्छा लग रहा है और वह यही रहना चाहती है। वहीं इस मामले में महेंद्र पांडेय का कहना है कि उसने बच्ची से कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की। वह जहां रहना चाहती है, वहां जाकर रह सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!