सारण: दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 5 लोग घायल, 2 दिनों के लिए इंटरनेट बैन

Edited By Nitika, Updated: 27 Oct, 2023 03:36 PM

5 people injured in dispute between 2 parties

बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुये विवाद में पांच लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद से प्रशासन ने 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

 

छपराः बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुये विवाद में पांच लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद से प्रशासन ने 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नई बाजार मुहल्ला से जब अहले सुबह मूर्ति विसर्जन के लिए लोग प्रतिमा को लेकर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला सहित भगवान बाजार, नगर थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सभी प्रतिमाओं को अपनी देख-रेख में विसर्जन करवाया। इस घटना में दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनकी चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही है।

वहीं सारण के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद राज्य के गृह विभाग ने इंटरनेट सेवा को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस दौरान रेलवे, बैंक सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए इंटरनेट की विशेष व्यवस्था रहने की जानकारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!