निबंधन विभाग में 51 कर्मियों को प्रोन्नति, वर्षों से लंबित मामला हुआ हल

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Feb, 2025 07:28 PM

51 employees promoted in registration department

बिहार सरकार ने राज्य के 137 निबंधन कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 51 कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें उच्चतर प्रभार सौंपा है।

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के 137 निबंधन कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 51 कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें उच्चतर प्रभार सौंपा है। इस निर्णय से कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह मामला लंबे समय से लंबित था।

कौन-कौन कर्मी हुए प्रोन्नत?

 

  • 11 प्रधान लिपिक को कार्यालय अधीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली।
  • 28 उच्चवर्गीय लिपिक को प्रधान लिपिक बनाया गया।
  • 12 निम्नवर्गीय लिपिक को उच्चवर्गीय लिपिक में प्रोन्नत किया गया।

उच्चस्तरीय कमिटी ने दी मंजूरी

यह अहम फैसला आयुक्त, उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने लिया। इसमें विभागीय पदाधिकारियों के साथ सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोन्नत कर्मियों के शीघ्र पदस्थापन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

सरकार की बड़ी पहल

सरकार द्वारा निबंधन विभाग में कार्यरत कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुसार सम्मानजनक पद देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्षों से लंबित यह मामला अब हल हो चुका है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!