मुजफ्फरपुर में पहले पिता पर किया हमला, बचाव के लिए झुका तो 6 माह के बेटे को तलवार से काट डाला

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2022 03:00 PM

6 month old boy murdered with a sword in muzaffarpur

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके की है। बताया जा रहा है कि कटही पूल का निवासी राजा पटेल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोद में लेकर मोतीझील जा रहा था। इसी बीच जब वह पुल पर चढ़े तो एक नकाबपोश बदमाश पर उनपर पर...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नकाबपोश बदमाश ने पिता को मारने के चक्कर 6 महीने के मासूम की जान ले ली। दरअसल, हमलावर पिता की हत्या करना चाहता था और घटना के समय बच्चा पिता की गोद में था। इस दौरान जब पिता बचाव के लिए झुका तो तलवार मासूम के लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके की है। बताया जा रहा है कि कटही पूल का निवासी राजा पटेल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोद में लेकर मोतीझील जा रहा था। इसी बीच जब वह पुल पर चढ़े तो एक नकाबपोश बदमाश पर उनपर पर तलवार से हमला कर दिया। राजा खुद को खुद के बचाने के झुका, लेकिन तलवार उसके सिर और गर्दन पर लग गई। इसी बीच बदमाश ने दूसरा वार किया जो कि मासूम के सिर पर लगा। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुल से 20 फीट नीचे कूद गया और रेलवे लाइन पर रुकी ट्रेन में सवार होकर भाग गया। आननन-फानन में परिजन बच्चे को सदर अस्पताल लेकर गएस जहां से उसे SKMCH में रेफर कर दिया गया। लेकिन SKMCH में डॉक्टर ने 6 माह के माहिर कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने आक्रोश पैदा हो गया। वहीं सूचना मिलने पर थानेदार सत्येंद्र सिन्हा और सब इंस्पेक्टर शशि भगत घटनास्थल पर पहुंचे। मृत बच्चे के बयान लेने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान राजा ने किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!