Samastipur: टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 6438 बेटिक यात्री, 50.08 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2023 02:09 PM

6438 ticketless passengers caught in ticket checking campaign

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुमार्ना एवं किराए के रूप मे 50 लाख 8 हजार रुपए वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल मे औचक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें...

समस्तीपुर: बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक दिन में छह हजार 438 लोगों को पकड़ा गया जो चालू वित्त वर्ष में पूर्व मध्य रेल के पांचों रेल मंडल में एक रिकॉर्ड है।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुमार्ना एवं किराए के रूप मे 50 लाख 8 हजार रुपए वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल मे औचक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 6 हजार 438 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चन्द्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व मे बनी विशेष टीमों द्वारा विभिन्न रेल खंडो, स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाई गई थी, जिसमे दो सौ से अधिक टिकट जांचकर्मी और रेलवे सुरक्षा बल शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!