बिहार में कोरोना से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 24 घंटे में मिले 20 नए संक्रमित

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Apr, 2023 01:32 PM

70 year old elderly woman dies of corona in bihar

जानकारी के अनुसार, महिला का इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को महिला को भर्ती कराया गया था। उसे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल लाया गया था। महिला को हृदय रोग और सांस लेने की शिकायत...

गयाः बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। वहीं, शुक्रवार को गया जिले की एक 70 साल की महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। महिला का इलाज गया के मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं।

एक महिला की मौत
जानकारी के अनुसार, महिला का इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को महिला को भर्ती कराया गया था। उसे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल लाया गया था। महिला को हृदय रोग और सांस लेने की शिकायत आ रही थी। इसके साथ ही वो कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थी। अचानक महिला के सीने में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद  डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया, लेकिन उसकी की मौत हो गई। मौत के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।

लोगों की चिंता बढ़ी
वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। 5 अप्रैल को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद महिला का कोरोना जांच करवाया गया, जिसमें वो संक्रमित पाई गई थी। बता दें कि गया में अभी भी 14 लोग कोरोना संक्रमित हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 नए मरीज मिले है। राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है और कोरोना से पहली मौत भी हो गई है, जिसके वजह से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!