​भागलपुर के एक आश्रम में बाबा ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर गर्म आयरन से जलाया हाथ

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 May, 2024 04:47 PM

a baba raped a girl in an ashram in bhagalpur

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता ने महर्षि मेंहीं आश्रम के बाबा पर जबरदस्ती यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता ने महर्षि मेंहीं आश्रम के बाबा पर जबरदस्ती यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

महर्षि बाबा की जयंती पर गई हुई थी पीड़िता
पीड़िता की मानें तो वह 22 मई को महर्षि बाबा की जयंती पर गई थी। साथ में उसकी छोटी बहन की बेटी भी थी। पीड़िता ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने पर वो बाथरूम चली गई। इसी बीच बाबा नवीन की गंदी निगाहें उसपर थी। बाबा ने लड़की को अपने कमरे में बुलाकर पहले सिंदूर से उसकी मांग भरी और हवस मिटाने के लिए फिर उसके साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर बाबा ने गर्म आयरन से उसका हाथ भी जला दिया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पीड़ित लड़की न्याय के लिए पुलिस पदाधिकारी के दफ्तर के चक्कर लगा रही है। उसका लगातार कहना है कि अब कौन मुझसे शादी करेगा।

PunjabKesari

वहीं, पुलिस ने 29 मई को मामला दर्ज कर गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व में भी भागलपुर के कई आश्रम से रेप के मामले सामने आ चुके हैं। हाल की बात अगर करें तो मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महर्षि आश्रम में ही 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बाबा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बाबा की गिरफ्तारी की थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!