कटिहार में गंगा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 2 बच्चे लापता; 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Nov, 2024 10:39 AM

a boat full of passengers capsized in the ganga river in katihar

कटिहार के जिला मजिस्ट्रेट मनेश कुमार मीणा ने बताया, ‘‘अभी तक दस लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो बच्चे अब भी लापता हैं।'' उन्होंने बताया कि लापता बच्चों का पता लगाने के लिए राज्य आपदा राहत बल ने तलाश अभियान शुरू किया है।

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम दो बच्चे लापता हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के मनिहारी प्रखंड के हाटकोला गांव के पास हुआ। रविवार सुबह 12 लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलट गई। 

कटिहार के जिला मजिस्ट्रेट मनेश कुमार मीणा ने बताया, ‘‘अभी तक दस लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो बच्चे अब भी लापता हैं।'' उन्होंने बताया कि लापता बच्चों का पता लगाने के लिए राज्य आपदा राहत बल ने तलाश अभियान शुरू किया है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर मौजूद हैं।'' मनिहारी विधानसभा सीट से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!