शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान नाबालिग लड़के को लगी गोली, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2024 04:18 PM

a minor boy was shot during celebratory firing at a wedding ceremony

बिहार सरकार की सख्ती के बावजूद भी राज्य में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को गोली लग गई। इस घटना के बाद शादी समारोह...

समस्तीपुर:बिहार सरकार की सख्ती के बावजूद भी राज्य में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को गोली लग गई। इस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दलसिंहसराय के चकनवादा की है। घायल की पहचान शाहिद रखूं के 12 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में हुई है। जो कि मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, तभी हर्ष फायरिंग हुई। एक गोली रेहान के दाएं कंधे में जाकर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ रेहान को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची व मामले के छानबीन में जुट गई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!